हल्द्वानी: कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, आरटीओ को फोन कर गुजारिश कर रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को आरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने हवन कर आहूति दी। कार्य बहिष्कार के चलते परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। खनन को लेकर शनिवार को पहला गौला गेट खुल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को आरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने हवन कर आहूति दी। कार्य बहिष्कार के चलते परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। खनन को लेकर शनिवार को पहला गौला गेट खुल गया है। ऐसे में वाहन स्वामी अपने गाड़ियों को लेकर आरटीओ नहीं आ पा रहे हैं।

आरटीओ राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि वाहन स्वामी उन्हें बार-बार फोन करके काम करवाने की गुजारिश कर रहे हैं। हड़ताल में संघ के अध्यक्ष नीरज चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, आनंद बल्लभ पांडे, आनंद बल्लभ उप्रेती, पूजा खुल्बे, ज्योति बड़ौला, कल्पना भंडारी, चंदन सिंह मेहरा, खेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार