हल्द्वानी: ‘हरे कृष्णा, हरे राम’ संकीर्तन से माहौल भक्तिमय, तीन दिन तक चलेगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टैगोर नगर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया। मृदंग, मंजीरे की थाप के बीच हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बन गया है। पहले दिन अधिवास हुआ, इसके बाद झांकियां सजाई गईं। इसमें प्रभुलीला से संबंधित तमाम झांकियां प्रस्तुत कर कलाकारों ने मन मोह लिया। पहले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। टैगोर नगर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया। मृदंग, मंजीरे की थाप के बीच हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बन गया है।

पहले दिन अधिवास हुआ, इसके बाद झांकियां सजाई गईं। इसमें प्रभुलीला से संबंधित तमाम झांकियां प्रस्तुत कर कलाकारों ने मन मोह लिया। पहले रातभर ढोल कीर्तन हुआ इसके बाद पंडित बीरवल रॉय चक्रवर्ती व अमित चक्रवर्ती ने पूजन कर संकीर्तन शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद पांच कीर्तन मंडलियों ने भजन कीर्तन शुरू किया। मृदंग, मंजीरे बजाकर हरे कृष्ण, हरे राम से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और मौजूद श्रद्धालु भक्तिरस में लीन होकर झूमने लगे।

संकीर्तन के आयोजक रविंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि ये अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिन तक लगातार चलेगा। सभी भजन मंडलियां बारी-बारी से हरे कृष्ण, हरे राम का संकीर्तन करेंगी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है। इस मौके पर शुभम चक्रवर्ती, धीर चक्रवर्ती, गौतम रॉय, मनोज सरकार, पंकज रॉय, दिलीप सरकार मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार