हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर किसानों को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए जाने पर शनिवार को किसान विजय दिवस मनाया। इसके तहत किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च बुद्ध पार्क से नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोओपरेटिव बैंक के सामने तक निकाला गया। यहां गांधी प्रतिमा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए जाने पर शनिवार को किसान विजय दिवस मनाया। इसके तहत किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च बुद्ध पार्क से नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोओपरेटिव बैंक के सामने तक निकाला गया। यहां गांधी प्रतिमा पर दो मिनट का मौन रखकर किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि अहंकार में डूबी केंद्र सरकार ने किसानों के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं। ये ताकत सिर्फ किसान भाइयों में है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि आज देश का हर किसान पूरे देश में जश्न मना रहा है। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि केंद्र सरकार जितना दर्द और प्रताड़ना किसानों को दे सकती थी उन्होंने वो सब दिया। ललित जोशी ने कहा कि किसानों की एकता अखंडता और भाईचारे की बदौलत वह अपने हक की लड़ाई को जीतने में कामयाब हुए हैं।
इस दौरान हरीश मेहता, प्रयाग भट्ट, जगमोहन सिंह चिलवाल, हुकुम सिंह कुंवर, प्रकाश पांडे, एनबी गुणवंत, शोभा बिष्ट, संध्या डालाकोटी, जाकिर हुसैन, गजेंद्र गौनिया, दीप पाठक, सतनाम सिंह, संदीप भैंसोड़ा, त्रिलोक बर्नोली, मुन्नी पंत, भगवती बिष्ट, संजय रावत, रविंद्र रावत, धीरेंद्र, जीवन सिंह कार्की, खजान पांडे, प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हेम पांडेय, कौलेंद्र भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, हिमांशु जोशी, देवेंद्र मेर, मनोज शर्मा आदि थे।
