हल्द्वानी: मालिक की स्कूटी लेकर फरार हुआ नौकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने नौकर पर स्कूटी चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कैनाल रोड शीशमहल निवासी कंचल प्रसाद ने कहा है कि अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी जितेंद्र सिंह नेगी उसकी बसंत विहार छोटी मुखानी स्थित ससुराल में घरेलू नौकर के रूप में कार्यरत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने नौकर पर स्कूटी चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कैनाल रोड शीशमहल निवासी कंचल प्रसाद ने कहा है कि अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी जितेंद्र सिंह नेगी उसकी बसंत विहार छोटी मुखानी स्थित ससुराल में घरेलू नौकर के रूप में कार्यरत था।

आरोप है कि बीती 26 अक्टूबर को वह घर में खड़ी स्कूटी संख्या यूके 04जे-8261 लेकर फरार हो गया है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब उसने मैसेज पर स्वयं के दिल्ली होने की जानकारी दी है।

संबंधित समाचार