हल्द्वानी: आठ पर लगाया गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ एवं सट्टा में संलिप्त आठ शातिरों को पुलिस ने गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। पुलिस अब उन्हें कोर्ट से जिला बदर कराने की तैयारी में जुट गई है। वनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि क्षेत्र के आठ शातिरों पर गुंडा एक्ट लगाई है। सभी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ एवं सट्टा में संलिप्त आठ शातिरों को पुलिस ने गुंडा एक्ट में पाबंद किया है। पुलिस अब उन्हें कोर्ट से जिला बदर कराने की तैयारी में जुट गई है।
वनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि क्षेत्र के आठ शातिरों पर गुंडा एक्ट लगाई है। सभी शातिर किस्म के बदमाश हैं और मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ व सट्टा में संलिप्त रहते हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, जुआ एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। चालान कर कोर्ट में भेज दिए हैं। यहां से उन्हें जिला बदर कराने की कार्यवाही कराई जाएगी।
