पीलीभीत: दीवार में नकब काट कर अंदर घुसे चोर और दुकान कर दी साफ, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। दो दिन पूर्व ग्राम चुर्रासकतपुर में किराने की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम चुर्रासकतपुर निवासी रामगोपाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी किराने की दुकान बीसलपुर से बरेली जाने वाले मार्ग के नजदीक …

बीसलपुर, अमृत विचार। दो दिन पूर्व ग्राम चुर्रासकतपुर में किराने की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम चुर्रासकतपुर निवासी रामगोपाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी किराने की दुकान बीसलपुर से बरेली जाने वाले मार्ग के नजदीक गांव में स्थित है।

बिगत 19 नबम्वर को रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनकी किराने की दुकान के पीछे की दीवार में नकब काट कर अंदर घुस गये घुसने के बाद चोरों ने उनकी गोलक में रखे 15 हजार रुपये तथा सिगरेट के डिब्बे आदि सामान सहित लगभग 20 हजार का सामान लेकर चंपत हो गये। सुबह उन्होंने जब दुकान में लगा नकब देखा तो उनके होश उड़ गये।

उन्होंने इस मामले की तहरीर बीसलपुर कोतवाली आकर दी। जिसके पश्चात पुलिस ने उनकी दुकान में हुई चोरी का मुकदमा अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है

संबंधित समाचार