बरेली: लेखपाल व परिवार को घर में बंद कर माल समेट ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घरवालों के कमरे बाहर से बंद कर चोर लेखपाल के घर से हजारों के माल पर हाथ साफ कर गए। सुबह उठने पर घरवालों ने पड़ोसी को बुलाकर जब कमरे खुलवाए तब चोरी की बात पता चली। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बारादरी थाना क्षेत्र में …

बरेली, अमृत विचार। घरवालों के कमरे बाहर से बंद कर चोर लेखपाल के घर से हजारों के माल पर हाथ साफ कर गए। सुबह उठने पर घरवालों ने पड़ोसी को बुलाकर जब कमरे खुलवाए तब चोरी की बात पता चली। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर देर रात घर में चोरी का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि वह बहेड़ी में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। एक साल पहले ही कॉलोनी में घर बनवाकर रहना शुरू किया था। बताया कि घर में उनकी मां सरोज, बहन व एक भांजा साथ रहते हैं। रविवार की सुबह जब उनकी मां घर में झाड़ू लगाने के लिए उठीं तो पता चला कि कमरा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलने के लिए उन्होंने बेटे और बेटी को आवाज दी। मां की आवाज सुनकर जब कुलदीप और उनकी बहन उठे तो उनके कमरे भी बाहर से बंद थे।

पड़ोस में निर्माणाधीन घर के मालिक को जब फोन करके बुलाया तो पड़ोसी ने बाहर से लगी कुंडियां खोली और परिजनों को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही घरवाले बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि देर रात घर में घुसे चोरों ने इन्वर्टर, बैटरा समेत हजारों का माल चुराकर ले गए।

घरवालों का मानना है कि चोर मेन गेट के पास कम ऊंचाई की दीवार से कूदकर घर में घुसे थे। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने घटना स्थल की जांच-ड़ताल शुरू की। वहीं ड्यूटी के चलते लेखपाल कुलदीप रविवार की देर शाम तक तहरीर नहीं दे पाए थे।

संबंधित समाचार