हल्द्वानी: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गजेंद्र सिंह मेहरा (83) पुत्र स्व.नत्था सिंह गौलापार स्थित कुंवरपुर चौराहे पर रहते थे। बताया जाता है कि बीती रविवार की रात सड़क पार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

गजेंद्र सिंह मेहरा (83) पुत्र स्व.नत्था सिंह गौलापार स्थित कुंवरपुर चौराहे पर रहते थे। बताया जाता है कि बीती रविवार की रात सड़क पार करते वक्त गजेंद्र सिंह को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था।

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। गजेंद्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार