हल्द्वानी: प्यार में बीच सड़क तकरार, कोतवाली में हुई सुलह
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच सड़क तकरार हो गई और मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। बात बढ़ी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हुई और फिर दोनों पेपर देने चले गए। बताया जाता है कि पिथौरागढ़ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच सड़क तकरार हो गई और मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। बात बढ़ी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हुई और फिर दोनों पेपर देने चले गए।
बताया जाता है कि पिथौरागढ़ से कल एक महिला अपने प्रेमी के साथ कार से हल्द्वानी पहुंची थी। दोनों रात एक होटल में रुके और सोमवार सुबह उन्हें एसएससी की परीक्षा देने के लिए गौलापार के कुंवरपुर जाना था। होटल से निकलने के बाद कार सवार प्रेमी-प्रेमिका रोडवेज के पास पहुंचे थे कि तभी दोनों में विवाद होने लगा।
जिसके बाद कार सवार प्रेमिका नीचे उतर गई और पैदल जाने लगी। जिस पर प्रेमी हाथ पकड़ कर उसे मनाने की कोशिश करने लगा, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी और बात ज्यादा बिगड़ने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंचती, इससे पहले ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। जहां कुछ ही देर में दोनों के बीच सुलह हो गई और फिर दोनों परीक्षा देने के लिए कोतवाली से रवाना हो गए। बताया जाता है कि महिला विधवा है और उसका प्रेमी उससे दो साल छोटा है।
