हल्द्वानी: लिखित परीक्षा रद्द कर वर्षवार चयन की मांग, नर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। नर्सिंग भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर वर्षवार चयन कराने की मांग को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में नारेबाजी कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से एक साल पहले नर्सिंग ऑफिसर के 2631 पदों पर भर्ती निकाली गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नर्सिंग भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर वर्षवार चयन कराने की मांग को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में नारेबाजी कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से एक साल पहले नर्सिंग ऑफिसर के 2631 पदों पर भर्ती निकाली गई लेकिन कई खामियों के कारण यह भर्ती तीन बार स्थगित हो चुकी है।
एलिंग वेलफेयर नर्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू ने बताया कि 11 साल बाद नर्सिंग भर्ती निकाली गई जबकि उत्तराखंड में आज तक लिखित परीक्षा नहीं हुई है। लिखित परीक्षा को रद्द कर आयुर्वेदिक स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और एएनएम की नियमावली की तरह चयन प्रक्रिया को वर्षवार कराने की मांग की है।
इस मौके पर महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स पूनम बिष्ट, संगीता सिंह, गीता बोरा, स्वाति, ममता, आरती, अनीता, दीपा, रजनी, गीता, रश्मि, राजेश आदि रहे।
