हल्द्वानी: रोवर रेंजर्स की निपुण परीक्षा में पास हुए एमबीपीजी के 12 विद्यार्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार। देहरादून के भोपल्पानी में पांच दिवसीय रोवर रेंजर्स कैंप आयोजित हुआ। इसें एमबीपीजी कॉलेज से 12 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को डॉ. बीआर पंत ने सोमवार को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ. गोविंद बोरा ने बताया कि देहरादून में पांच दिवसीय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देहरादून के भोपल्पानी में पांच दिवसीय रोवर रेंजर्स कैंप आयोजित हुआ। इसें एमबीपीजी कॉलेज से 12 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को डॉ. बीआर पंत ने सोमवार को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ. गोविंद बोरा ने बताया कि देहरादून में पांच दिवसीय कैंप आयोजित हुआ था। कैंप में विद्यार्थियों को टेंट, कैंप लगाना, प्राथमिक चिकित्सा, पाइनरिंग आदि सिखाया गया।
इसके साथ ही निपुण परीक्षा भी हुई। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ। अब इन्हें राज्यपाल पुरस्कार चयन प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यहां से उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को राज्यपाल से पुरस्कृत होंगे।
