हल्द्वानी: जीप ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार के लिए निकले स्कूटी सवार दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक जीप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार के लिए निकले स्कूटी सवार दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक जीप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जोशी गार्डन लामाचौड़ निवासी मोहित बिष्ट (18) पुत्र किशन सिंह बिष्ट दोस्त विनय के साथ घर से बाजार के लिए निकला था। स्कूटी सवार दोस्त अभी मुखानी में आशू बार के पास ही पहुंचे थे कि तभी एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मोहित जीप के नीचे आ गया और कुचल जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनय पुत्र जगदीश साही निवासी लामाचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और खुद को फंसता देख आरोपी जीप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची मुखानी पुलिस ने जीप को कब्जे में लिया। मुखानी थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा ने बताया कि फरार जीप चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार