गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद क्या बोलें जयंत चौधरी, जानें

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले भी यह कहा था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनावी मैदान में उतरेंगे। बढ़ते कदम! pic.twitter.com/NqYFSz4MV1 — Jayant Singh (@jayantrld) November 23, 2021 अब …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले भी यह कहा था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनावी मैदान में उतरेंगे।

अब जयंत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की है। आरएलडी अध्यक्ष जयंत ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है- बढ़ते कदम। चौधरी जयंत के इस ट्वीट के बाद सपा और आरएलडी के बीच चुनावी गठबंधन करीब-करीब तय माना जा रहा है।

पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दलों में गठबंधन का जल्द ही ऐलान हो जाएगा। जयंत ने पहले भी ये साफ किया था कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यहां आरएलडी और सपा के बीच सीटों को लेकर खींचतान चल रही थी। आरएलडी गठबंधन के तहत 50 सीटें मांग रही थी। जबकि सपा 28 से 30 सीटें ही देने को तैयार थी।

जल्द रखी जाएगी नव्य अयोध्या की आधारशिला, संघ प्रमुख का दौरा अब दिखा रहा रंग

अयोध्या के विकास की घोषणाएं तो बहुत हैं लेकिन जमीन पर बहुतों का उतरना अभी बाकी है। इसी बीच बीते महीने यहां अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिन का हुआ प्रवास भी अब रंग दिखाने जा रहा है। 1200 एकड़ में बसने वाली नव्य अयोध्या पर काम शुरू हो गया है। कोशिश है कि अगले महीने इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री से रखवाई जाए। प्रथम चरण में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से प्रस्तावित नव्य अयोध्या के लिंक रोड, धर्मपथ और आवास विकास के कार्यालय के लिए भूमि की नापजोख मंगलवार को शुरू हो गई।

ताजा समाचार

कासगंज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी: भाजपा पर अरविंद सिंह गोप का निशाना, बोले- मोदी सरकार ने खून के आंसू रुलाया
Lok Sabha Elections 2024: फतेहपुर सीकरी में सुबह 7 बजे से मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14% वोटिंग
हरदोई: भाई ने किया शादी से इनकार तो बिन बारात दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी, जानें पूरा मामला
Good News : खाड़ी देशों में व्यंजनों का जायका बढ़ाने को रामपुर की हरी मिर्च का लगेगा तड़का, जानिए क्या बोले किसान?