हल्द्वानी: नगर निगम व प्राधिकरण की ये सेवाएं होंगी ऑनलाइन, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेफिक्र रहें शहरवासी। आपके द्वारा जमा किया गया शुल्क और कर सुरक्षित है। जनता द्वारा जमा किए गए रुपयों का निगम के खजाने में नहीं पहुंचने को लेकर उड़ रही बात को अधिकारियों ने अफवाह होने का दावा किया है। इस तरह की शिकायतों के साथ आ रहे लोगों को अधिकारियों ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेफिक्र रहें शहरवासी। आपके द्वारा जमा किया गया शुल्क और कर सुरक्षित है। जनता द्वारा जमा किए गए रुपयों का निगम के खजाने में नहीं पहुंचने को लेकर उड़ रही बात को अधिकारियों ने अफवाह होने का दावा किया है। इस तरह की शिकायतों के साथ आ रहे लोगों को अधिकारियों ने समझाया। सर्विस प्लस पोर्टल के बारे में जानकारी दी।

बताया गया कि नगर निगम की 11 प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा पोर्टल अभी चालू नहीं हुआ है। प्रदेश स्तर पर आईटी की टीम द्वारा इसकी टेस्टिंग चल रही है। अभी इस पोर्टल के माध्यम से जनता की ओर से कोई कर या शुल्क जमा नहीं कराया जा रहा है।

पोर्टल पब्लिक के लिए चालू होने के बाद ही इसमें शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे। जिन-जिन विभागों के काम से जुड़ी योजनाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है, अभी उनके द्वारा पोर्टल की जांच कराई जा रही है।

नगर निगम व प्राधिकरण की ये सेवाएं होंगी ऑनलाइन

1.सेप्टिक टैंक की सफाई
– सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए पोर्टल में अनुरोध कर सकेंगे। निगम दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।

2. प्रदर्शनी की अनुमति
– महानगर क्षेत्र में किसी भी तरह की प्रदर्शनी के लिए भी पोर्टल के जरिए अनुमति ली जा सकेगी।

3. ठेला-फड़ आईडी
– ठेला, फड़, रेहड़ी व्यवसायिक आईडी बनाने के लिए नई वेंडिंग आईडी बनाने या नवीनीकरण कराने का काम ऑनलाइन कर सकेंगे।

4. डोर-टू-डोर कलेक्शन
– डोर-टू-डोर कूड़ा शुल्क समिति को न देकर पोर्टल के जरिए सीधे नगर निगम जमा कर सकेंगे।

5. होर्डिंग विज्ञापन बुकिंग
– पोर्टल के जरिए होर्डिंग, विज्ञापन के लिए ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा कर सकेंगे।

6. जमा कर सकेंगे दुकान किराया
– निगम के दफ्तर आने से परहेज करने वाले दुकानदारों के लिए भी पोर्टल में किराया जमा करने की सुविधा रहेगी।

7. दूर होगी मलबा निस्तारण की चिंता
– भवन निर्माण या भवन नवीनीकरण में मलबे के निस्तारण के लिए पोर्टल के जरिए मदद ले सकेंगे।

8. करा सकेंगे पैट रजिस्ट्रेशन
– कुत्ता आदि जानवर पालने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पैट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकेंगे।

9. मोबाइल टावर लगवाने की अनुमति
– घर या प्रतिष्ठान में मोबाइल टावर लगाने के लिए जिला विकास प्राधिकरण से पोर्टल के जरिए एनओसी ली जा सकेगी।

10. भवन निर्माण एनओसी
– प्राधिकरण के अधीन आने वाले क्षेत्रों में नया भवन बनाने से पहले प्राधिकरण से ऑनलाइन एनओसी ले सकेंगे।

11. कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन की अनुमति
– भवन निर्माण (कंस्ट्रक्शन) या फिर निर्माण ध्वस्त (डेमोलिशन) के लिए भी ऑनलाइन अनुमति दर्ज कराकर सुविधा ले सकेंगे।

संबंधित समाचार