हल्द्वानी: चोरी पर डांटा तो युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के आदी एक युवक को घरवालों ने सिलेंडर चोरी करने पर खूब डांट दिया। इससे गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवाले उठे तो युवक को शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के आदी एक युवक को घरवालों ने सिलेंडर चोरी करने पर खूब डांट दिया। इससे गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवाले उठे तो युवक को शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वार्ड नंबर 13 राजपुरा निवासी सुमित बाल्मीकि (24) यहां परिवार के साथ रहता था। पुलिस की मानें तो सुमित नशे का आदी था और नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर वह चोरी करता था। इस बार भी नशे के लिए सुमित ने घर में रखा रसोई गैस का सिलेंडर चोरी कर लिया और उसे औने-पौने दाम में बेच दिया। जब घरवालों की इसकी खबर लगी तो उन्होंने सुमित को बुरी तरह डांट दिया। इस डांट से गुस्साए सुमित ने घर में ही पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी। सुबह घरवालों की आंख खुली तो उनके होश फाख्ता हो गए। तुरंत ही घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी
बनभूलपुरा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। गांधीनगर निवासी हरेंद्र कुमार (35) का शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन पुलिस को मौत की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार