नैनीताल: छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन
नैनीताल, अमृत विचार। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव, परिणाम घोषित करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को लेकर गुरुवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति एनके जोशी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति …
नैनीताल, अमृत विचार। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव, परिणाम घोषित करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को लेकर गुरुवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति एनके जोशी व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की।
गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी से वार्ता करने पहुंचे लेकिन कुलपति के दफ्तर पर न होने पर कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान डीएसबी परिसर के निदेशक एलएम जोशी कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि कुविवि द्वारा परीक्षा में विलंब व परीक्षाफल घोषित नहीं किए गए हैं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है। उन्होंने विवि प्रसाशन से जल्द से जल्द परिक्षा परिणाम घोषित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।
जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का समय मिल सके और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड के बाद से कई सगंठनों के चुनाव कराए गए हैं लेकिन छात्र संघ के चुनाव में देरी क्यों की जा रही है। कहा कि इस सम्बंध कई बार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन उनकी मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह राज्य स्तरीय आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
डीएसबी परिसर के निदेशक एलएम जोशी ने बताया कि छात्रों द्वारा परीक्षाफल जल्द घोषित करने की मांग की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस बिष्ट ने कहा है कि आगामी 10 दिसंबर तक सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान सूरज पांडे, शुभम बिष्ट, अंकित चंद्रा, पंकज भट्ट, शुभम कुमार, राहुल नेगी, शैलेश, मयंक बिष्ट, मोहित बिष्ट, अर्जुन रौतेला, सोहेल दानी आदि छात्र मौजूद रहे।
