सीतापुर: परेड ग्राउंड पहुंचकर एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने शुक्रवार की सुबह रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहुंच कर परेड की सलामी ली। साथ ही जवानों की कदमताल का बारीकी से निरीक्षण भी किया। परेड के दौरान एसपी ने महिला पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण कर उनके कदमताल की तारीफ भी की। साथ ही उन्हें वर्दी पहनने, कदमताल …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने शुक्रवार की सुबह रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहुंच कर परेड की सलामी ली। साथ ही जवानों की कदमताल का बारीकी से निरीक्षण भी किया। परेड के दौरान एसपी ने महिला पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण कर उनके कदमताल की तारीफ भी की। साथ ही उन्हें वर्दी पहनने, कदमताल करने और राइफल के साथ दौड़ने के बारे में भी जानकारी दी।

एसपी ने कहा कि हर जवान में चैतन्यता होनी चाहिए। उनके चेहरे, हावभाव और टर्नआउट से यह झलक मिलनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा है। उन्होंने जवानों को टिप्स देते हुए कहा कि अपने अंदर आलस्य कतई न आने दें। आलस्य व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर कर देता है। साथ ही जरूरी काम निपटाने में भी लापरवाही होती है। इसलिए सभी जवान चैतन्य और फिट रहें। इसके लिए उन्हें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस जवान परेड को भार न समझें, बल्कि इसमें अनिवार्य रूप से हिस्सा लें। परेड का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का भी निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन के दस्तावेजों व शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया।

पढ़ें-कोरोना की नए रूप में वापसी: दक्षिण अफ्रीका में 29 लाख से अधिक लोग पॉजिटिव, 89 हजार से अधिक की मौत

पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों की देखभाल व उनके रखरखाव के बारे में भी जांच पड़ताल की। साथ ही वहां मौजूद प्रतिसार निरीक्षक व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

संबंधित समाचार