रामनगर: मदरसे से बाल कटवाने निकला बालक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मदरसे से बाल कटवाने के लिए निकला एक बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।  ग्राम मोहम्मदपुर चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश निवासी नफासत ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र जुनैद एक साल से …

रामनगर, अमृत विचार। मदरसे से बाल कटवाने के लिए निकला एक बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।  ग्राम मोहम्मदपुर चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश निवासी नफासत ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र जुनैद एक साल से मोहल्ला खताड़ी के एक मदरसे में पढ़ रहा है।

दो दिन पहले बुधवार को वह मदरसे से बाल कटवाने बाज़ार गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार