भाजपा नेता विजयालक्ष्मी ने हल्द्वानी सीट से की दावेदारी, राजनीति में आने की बताई यह वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा नेता विजयालक्ष्मी चौहान ने हल्द्वानी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने रेलवे बाजार स्थित एक होटल में वार्ता में बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रतिभाग करना चाहती हैं। कहा कि अगर पार्टी उनको मौका देती है तो वह खासतौर से महिलाओं के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा नेता विजयालक्ष्मी चौहान ने हल्द्वानी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने रेलवे बाजार स्थित एक होटल में वार्ता में बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रतिभाग करना चाहती हैं। कहा कि अगर पार्टी उनको मौका देती है तो वह खासतौर से महिलाओं के विकास के लिए काम करेंगी।
विजयालक्ष्मी ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि समाज के उपेक्षित शोषित वर्ग का विकास और पुनरुद्धार करना है। कहा कि मैं अपनी सामर्थ्य के अनुसार शहर के लोगों के लिए पहले से ही काम कर रहीं हूं। मेरा मानना है कि आज के चुनौतियों भरे दौर में घर चलाने के लिए अब महिलाओं को भी सशक्त होना पड़ेगा। इसलिए महिलाओं को रोजगार जोड़ना मेरा प्रमुख प्रयास रहेगा। कहा कि मैं पिछले कई सालों से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी हूं। इन सामाजिक संगठनों से जुड़ने के बाद मुझे यह एहसास हुआ है कि केवल इतने भर से ही समाज का समग्र भला नहीं हो सकता है। इसलिए अब मैंने राजनीति का रास्ता चुना है।

कहा कि कोरोना काल में लोगों को भोजन, दवाएं उपलब्ध कराने जैसे काम प्रमुखता के साथ मैंने किए हैं। कहा कि अगर मुझे पार्टी आशीर्वाद देती है तो मैं सभी से वायदा करतीं हूं कि मैं हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या चाहें वह रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि के मालिकाने हक के मामले जो कुछ भी हो सभी के समाधान के लिए सरकार के समक्ष पुरजोर तौर से उठाऊंगी।
इंग्लैंड में पढ़ाई और हल्द्वानी की समाज सेवा
विजयालक्ष्मी चौहान पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भी जा चुकी हैं। उन्होंने पेरियार यूनिवर्सटी से एमफिल और राय बिजनिस स्कूल से एमबीए किया है। इसके अलावा एमिटी यूनिवर्सटी से एनजीओ मैनजमेंट और महर्षि विश्वविद्यालय से बीएड की भी पढ़ाई की है। इंग्लैंड की चेस्टर यूनिवर्सटी से पीजीडी किया है। वह हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई की है और हाईकोर्ट नैनीताल में प्रैक्टिस कर रहीं हैं।
