हल्द्वानी: ठेका प्रथा खत्म कराने की मांग को लेकर सफाई कर्मी करेंगे आंदोलन
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा खत्म कराने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है। कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए हर जिले व निकाय क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क करना शुरू कर दिया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंदोलन की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा खत्म कराने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है। कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए हर जिले व निकाय क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क करना शुरू कर दिया है।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है।
संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में भी ठेका प्रथा खत्म सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर चुके हैं। कमेटी भी बनी और बैठक कर सुझाव भी लिए गए। बावजूद इसके उन्हें ठंडे बस्ते में रख दिया गया है। यदि इसी तरह शोषण होगा तो कर्मचारी खामोश नहीं बैठेगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने बताया कि लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ सड़कों पर उतरा जाएगा। हर निकाय क्षेत्र में कर्मचारी आंदोलन को बल देंगे और जरूरत पड़ी तो देहरादून जाकर सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर से आंदोलन को लेकर भूमिका तय की जा रही है।
