बोर्ड परीक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगमी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही ये परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। इससे बोर्ड परीक्षा होने को लेकर जो संशय …

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगमी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ही ये परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। इससे बोर्ड परीक्षा होने को लेकर जो संशय बनी हुई थी वो करीब-करीब अब समाप्त हो चुकी है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्म ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, आगमी विधानसभा चुनाव 2022 की तरीख के ऐलान के बाद ही बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021 बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी, जिसमें परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किया गया था।

बता दें कि सूबे के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बात सूबे के प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान कही है। साथ ही ये बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा में करीब 27 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब 23 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: थानाध्यक्ष व कानूनगो के नेतृत्व में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

नहीं बढ़ेगी रामलला के दर्शन की समयावधि

रामलला के दर्शन की अवधि को बढ़ाने की बात से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी सहमत नहीं है। ट्रस्ट महासचिव का मानना है कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता। सिर्फ दिन में ही भक्तों को राममंदिर में रामलला के दर्शन करने की इजाजत होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-अयोध्या: नहीं बढ़ेगी रामलला के दर्शन की समयावधि, जानें क्यों?

संबंधित समाचार