नैनीताल: हरिद्वार से आई टीम ने किया बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण
नैनीताल, अमृत विचार। हरिद्वार से डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. अमित राणा व डॉ. दिव्यांशु शर्मा कायाकल्प की टीम शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने निरीक्षण के बाद नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉक्टर यशपाल तोमर ने कहा कि अस्पताल में सफाई व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हैं लेकिन कुछ …
नैनीताल, अमृत विचार। हरिद्वार से डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. अमित राणा व डॉ. दिव्यांशु शर्मा कायाकल्प की टीम शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने निरीक्षण के बाद नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉक्टर यशपाल तोमर ने कहा कि अस्पताल में सफाई व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हैं लेकिन कुछ कमियां पाई गई हैं। नर्सिंग स्टाफ को भी अपने विषय की काफी अच्छी जानकारी है।
डॉ. केएस धामी ने बताया कि अस्पताल में पुनर्निर्माण कार्य के चलते कायाकल्प टीम को कुछ कमियां मिली होंगी जिनको जल्द दूर किया जाएगा। इस दौरान पीएमएस डॉ. केएस धामी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. मोनिका कांडपाल, मेट्रन शशिकला पांडे, जितेश कुमार,आरती बिष्ट आदि मौजूद रहे।
