कोविड टीकाकरण अभियान को पूरे हुए 316 दिन, अब तक 121.84 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 316 वें दिन शुक्रवार को 73 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 121.84 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात …

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 316 वें दिन शुक्रवार को 73 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 121.84 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 121 करोड़ 84 लाख 12 हजार 797 कोविड टीके लगाये जा चुके है।

आज 73 लाख 74 हजार 792 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 78 करोड 14 लाख 17 हजार 224 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 43 करोड 69 लाख 95 हजार 573 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

संबंधित समाचार