तारीख पे तारीख नहीं…बल्कि एक दिन में सुनवाई पूरी, दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अररिया। बिहार के अररिया की एक पॉक्सो अदालत ने आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के एक मामले में केवल एक दिन में मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। देश में यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के द्वारा संभवत: पहली बार इतनी तेजी से सुनवाई …

अररिया। बिहार के अररिया की एक पॉक्सो अदालत ने आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के एक मामले में केवल एक दिन में मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। देश में यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के द्वारा संभवत: पहली बार इतनी तेजी से सुनवाई करते हुए निर्णय सुनाया गया है। पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश शशि कांत राय ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और उसे पीड़िता के पुनर्वास के लिए 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

आदेश चार अक्टूबर को पारित किया गया था। हालांकि 26 नवंबर को इसे उपलब्ध कराया गया। इस साल 22 जुलाई को लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। अगले दिन इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। अररिया महिला थाने की प्रभारी रीता कुमारी मामले की निगरानी कर रही थीं।

पॉक्सो लोक अभियोजक श्यामलाल यादव ने पत्रकारों से कहा, ”अररिया मामले की सुनवाई देश में दुष्कर्म के मामले में हुई सबसे तेज सुनवाई थी। इससे मध्य प्रदेश के दतिया जिले की एक अदालत का रिकॉर्ड टूट गया, जिसने अगस्त 2018 में तीन दिन में बलात्कार के मुकदमे को निपटा दिया था।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता