हल्द्वानी: दिसंबर में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव तैयारियों के बीच बड़े स्तर पर सरकार में खलबली मचाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने हुंकार भर दी है। दिसंबर से बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। ठेका प्रथा को लेकर सरकार की लगातार हीलाहवाली से तंग सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर सड़क पर उतरकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव तैयारियों के बीच बड़े स्तर पर सरकार में खलबली मचाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने हुंकार भर दी है। दिसंबर से बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। ठेका प्रथा को लेकर सरकार की लगातार हीलाहवाली से तंग सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की रणनीति बनाई है।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि लगातार सरकार उनकी मांगों को हासिये पर रख रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि एक मई को कमेटी को लेकर कार्रवाई हुई, फिर 23 जून की बैठक में चार राज्यों की जानकारी मांगी, 19 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। नवंबर में फिर कमेटी की बैठक हुई और अब फिर इस मांग को अटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि दिसंबर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रोहित टांक, जय प्रकाश, रवि चिंडालिया, मुकेश, रोहित मसीह, राजेश, चंदन बंजारी, विशाल, चौधरी दिनेश आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार