रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘83’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। लंबे से हो रहे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर ने फिल्म 83 …

मुंबई। लंबे से हो रहे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर ने फिल्म 83 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अंडरडॉग्स की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिन्होंने अकल्पनीय काम किया। 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 3D में भी। #दिसइज83

पढ़ें- रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम 3’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

फिल्म की रिलीज कोरोना के चलते पोस्टपोन कर दी गई थी लेकिन अब ये फिल्म क्रिस्मस के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। 3 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर से आप काफी ज्यादा कनेक्ट करने वाले हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। एक्टर का यह लुक आपके रोंगटे खड़े कर देगा। रणवीर हू-ब-हू कपिल देव लग रहे हैं। ट्रेलर आपको भारत की उस जर्नी पर लेकर जाएगा, जब वो इतिहास रचता है और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी खास रोल में नजर आने वाले हैं।

संबंधित समाचार