नैनीताल जिले में कोरोना के नौ मरीज मिले, बढ़ी चिंता
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। तीन दिनों में यहां कोरोना के 16 मरीज मिल चुके हैं। इधर राज्य सरकार ने कोविड नियमों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मंगलवार को कोरोना के नौ मरीज मिलने के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। तीन दिनों में यहां कोरोना के 16 मरीज मिल चुके हैं। इधर राज्य सरकार ने कोविड नियमों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
मंगलवार को कोरोना के नौ मरीज मिलने के बाद चिंताएं और बढ़ने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों से सुस्त गति से चल रही सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मरीजों के बढ़ने का सिलसिला लोगों के सैंपलों के नतीजे आना बाकी है। नैनीताल जिले में मिले मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज रामनगर में पाए गए हैं। मंगलवार को 1416 लोगों के सैंपलों की जांच की गई थी। इसके साथ ही 2036 लोगों के और सैंपल लिए गए हैं।
साथ ही यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी 21 हो गई है। कोरोना के एक्टिव मामलों में नैनीताल जिला उत्तराखंड में अब तीसरे नंबर पर चल रहा है। इधर 5493 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इधर पूरे उत्तराखंड में कोरोना के 28 मरीज मिले हैं। जिनमें चंपावत में दो, देहरादून में आठ, पौड़ी में सात और टिहरी जिले में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नैनीताल जिले में कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। सैंपलिंग को बढ़ाया जा रहा है। साथ वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों से अपील की जा रही है। – डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ
