बरेली: पति की गैरमौजूदगी में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। …
बरेली, अमृत विचार। पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 27 नवंबर को उसके पति राइस मिल पर मजदूरी करने के लिए गए थे। पति की गैरमौजूदगी में वह घर में अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी बीच एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस आया। महिला को आरोपी युवक ने दुष्कर्म करने की नीयत से चारपाई पर ही दबोच लिया।
महिला ने बताया कि उसने जब मदद के लिए चीखना शुरू किया तो पड़ोस की रहने वाली उसकी जेठानी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आरोपी युवक को उसने पकड़ लिया। लेकिन आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करने के बाद मौक से फरार हो गया। महिला रिपोर्ट लिखाने के लिए चौकी और थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
