Covid-19: दिल्ली हवाई अड्डे पर चार और अंतरराष्ट्रीय यात्री पाए गए कोविड पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे चार और यात्रियों की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से तीन की …

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे चार और यात्रियों की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से तीन की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि लंदन से आई एक उड़ान में 195 अन्य यात्रियों के साथ आए एक व्यक्ति की जांच में भी संक्रमण पाया गया है। इन यात्रियों के नमूनों को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के पास यह पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या यह संक्रमण कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का है या नहीं।

वायरस के इस स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘चिंताजनक प्रकार’ घोषित किया गया है। मंगलवार की रात से देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू होने के बाद से “जोखिम वाले” देशों से अब तक कुल आठ लोगों की जांच में संक्रमण पाया गया है।

संक्रमित आठ यात्रियों और “कोविड जैसे लक्षणों वाले” दो अन्य यात्रियों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां ऐसे मरीजों के उपचार के वास्ते एक अलग वार्ड बनाया गया है। केंद्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉंग और इजराइल आदि हैं।

इसे भी पढ़ें…

Delhi Pollution: अगले आदेश तक कल से बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, SC की फटकार के बाद सरकार ने लिया फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता