हल्द्वानी: कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में 15 ओवर में 107 रनों पर सिमटी विवेकानंद टीम, विशाल कैटरर्स ने जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच गुरुवार  को हुआ। यह मैच विशाल कैटरर्स और विवेकानंद हॉस्पीटल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विशाल कैटरर्स ने फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विवेकानंद टीम 15 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। संजीव और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच गुरुवार  को हुआ। यह मैच विशाल कैटरर्स और विवेकानंद हॉस्पीटल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विशाल कैटरर्स ने फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विवेकानंद टीम 15 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। संजीव और हर्षित ने सर्वाधिक रन बनाए।

इसमें विशाल कैटरर्स की ओर से मोहित ने सर्वाधिक चार विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल कैटरर्स ने 18 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें सर्वाधिक मोहित और आदित्य ने रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मोहित को बनाया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ललित मेहरा, दीवान राठौड़, प्रताप चौहान, जितेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक पीयूष तिवारी ,प्रणय शर्मा, पवन कुवेरा, पवन मेहरा, जितेंद्र सिंह पडियार, किशोर भंडारी, अजय, रितेश और संजू मौजूद रहे।

संबंधित समाचार