बोहरा गांव में चल रही पांच दिवसीय कथा, कथा वाचिका ने श्रीराम जन्म का किया वर्णन
सीतापुर। थाना इलाके के ग्राम हरीपुर पोस्ट बोहरा गांव में चल रही पांच दिवसीय कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका रुची सिंह ने प्रभु श्रीराम जन्म का वर्णन किया। उन्होंने कथा में कहा कि राम नवमी के शुभ दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। महाकवि तुलसीदास ने इसी दिन महाग्रंथ राम चरित मानस …
सीतापुर। थाना इलाके के ग्राम हरीपुर पोस्ट बोहरा गांव में चल रही पांच दिवसीय कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका रुची सिंह ने प्रभु श्रीराम जन्म का वर्णन किया। उन्होंने कथा में कहा कि राम नवमी के शुभ दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। महाकवि तुलसीदास ने इसी दिन महाग्रंथ राम चरित मानस की रचना प्रारंभ की।
रुची सिंह ने आगे कहा कि राम नवमी के दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में बड़ी ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में प्रभु राम के व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान राम अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान राम अपने भक्तों की पुकार पर दौड़े चले आते हैं। भगवान राम को मर्यादा पुरषोत्तम भी कहा जाता है। भगवान राम के जन्म का श्रीराम चरित मानस के बालकांड में तुलसीदास ने बड़े ही रोचक ढंग से वर्णन किया है। इस मौके पर पंडाल में बैठे सभी भक्तजन झूम उठे।
सीतापुर: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विकास क्षेत्र सकरन अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जीआईसी सांडा के खेल मैदान पर आयोजित प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, राष्ट्रगान और मार्च पास्ट के साथ हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सीतापुर: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
