अयोध्या: कार की टक्कर से ठेला चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल (अयोध्या)। जिले में रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार को कार की टक्कर से ठेला चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलकराम (42) पुत्र गजाधर इब्राहिमपुर दिवली के रूप में हुई। तिलकराम शुक्रवार की सुबह ठेला लेकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चिर्रा पीसीओ के सामने पहुंचा तो …

सोहावल (अयोध्या)। जिले में रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार को कार की टक्कर से ठेला चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलकराम (42) पुत्र गजाधर इब्राहिमपुर दिवली के रूप में हुई। तिलकराम शुक्रवार की सुबह ठेला लेकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चिर्रा पीसीओ के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने ठेला चालक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रौनाही पुलिस को दी।

एसएसआई शमशाद अली ने बताया ठेला चालक को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मंत्री मांडविया बोले- ऑक्सीजन की कमी पर राजनीति बंद करे विपक्ष, केंद्र के ईमानदार प्रयासों को देखें

दुबई से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दुबई से आया एक युवक गुरुवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। युवक के स्वैब सैंपल को जीनोम सिक्वेंसी के लिए लखनऊ भेजा गया है। युवक को होम आइसोलेट कराया गया है। खीरों के सूरजखेड़ा लोधीपुर निवासी युवक (25) दुबई रोजगार की तलाश में गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: दुबई से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार