बरेली: जरूरतमंदों को 400 रुपये कीमत का बंटेगा कंबल, सात हजार मंगाए गए
बरेली, अमृत विचार। दिसंबर शुरू होते ही सर्दी ने गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ा दी। असहाय और जरूरतमंद लोग सरकारी कंबल मिलने की आस लगाए हुए हैं। उनकी आस पूरी होने वाली है। जिला प्रशासन ने ठंड बढ़ने पर कंबल खरीदने के लिए कंपनी का चयन कर लिया है। सात हजार कंबल की मांग …
बरेली, अमृत विचार। दिसंबर शुरू होते ही सर्दी ने गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ा दी। असहाय और जरूरतमंद लोग सरकारी कंबल मिलने की आस लगाए हुए हैं। उनकी आस पूरी होने वाली है। जिला प्रशासन ने ठंड बढ़ने पर कंबल खरीदने के लिए कंपनी का चयन कर लिया है। सात हजार कंबल की मांग भी भेज दी है।
रविवार तक कंबल आने की बात कही जा रही है। 400 रुपये कीमत का कंबल जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने कंबलों के सैंपलों में से एक को पास किया। इसके बाद मांग भेजी गई। शासन ने कंबल खरीदने को 30 लाख रुपये प्रशासन को आवंटित किए हैं।
कलेक्ट्रेट के जिला आपदा प्रकोष्ठ कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडलूम कंपनी का कंबल खरीदने के लिए चयन किया है। पिछली बार इटावा की प्राइवेट कंपनी से करार हुआ था। इस बार भी कई कंपनियों ने निविदा डाली लेकिन सरकारी कंपनी को फाइनल किया। ठंड से लोगों को बचाने के लिए जिला स्तर पर किए जा रहे इंतजामों को परखने के लिए राहत आयुक्त के यहां से भी मॉनीटरिंग हो रही है।
