हल्द्वानी: 11 दिनों से चल रही प्रदर्शनी के आगे बेबस विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मनमानी की नुमाइश के आगे विभाग बेबस हैं। आयोजक विभागों को ठेंगा दिखाकर कर जमा नहीं कर रहा है और विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कैनाल रोड पर एमबी इंटर कालेज की भूमि पर चल रही नुमाइश 23 नवंबर को शुरू हुई थी। आयोजक ने प्रदर्शनी शुरू करने से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मनमानी की नुमाइश के आगे विभाग बेबस हैं। आयोजक विभागों को ठेंगा दिखाकर कर जमा नहीं कर रहा है और विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

कैनाल रोड पर एमबी इंटर कालेज की भूमि पर चल रही नुमाइश 23 नवंबर को शुरू हुई थी। आयोजक ने प्रदर्शनी शुरू करने से पहले नगर निगम से अनुमति ही नहीं ली थी। नगर निगम ने उसे 12 लाख रुपये प्रदर्शनी शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी किया, बावजूद उसके आयोजक ने शुल्क जमा नहीं किया।

निगम अधिकारी केवल कार्रवाई की बात करते रहे, लेकिन शुल्क जमा नहीं करा पाए। यही स्थिति जीएसटी विभाग की है। न ही केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर जमा किया और न ही राज्य विभाग का जीएसटी इस प्रदर्शनी आयोजक की ओर से जमा किया गया। लेकिन दोनों ही विभाग किसी भी तरह की कार्रवाई से कतरा रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि अभी आयोजक की ओर से कोई शुल्क जमा नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार