किंग खान ने एक बार फिर किया जिम का रुख
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली है और उन्होंने फिर से जिम जाना शुरू कर दिया है। शाहरुख ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘पठान’ और साउथ के डायरेक्टर एटली की एक फिल्म साइन करने के बाद …
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली है और उन्होंने फिर से जिम जाना शुरू कर दिया है।
शाहरुख ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘पठान’ और साउथ के डायरेक्टर एटली की एक फिल्म साइन करने के बाद इन पर काम शुरू कर दिया था। हालांकि बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद शाहरुख ने दोनों फिल्मों की शूटिंग रोक दी थी। अब जब आर्यन घर वापस आ गए हैं, शाहरुख खान ने दोबारा अपना काम शुरू कर दिया है।
शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए पिछले कुछ महीने काफी कठिन थे। शाहरूख अपने बेटे को लेकर इतने बिजी थे कि फिल्मों का काम रोकना पड़ा। लगभग 30-40 दिनों तक शाहरुख ने अपना डायट प्लान और एक्सरसाइज भी छोड़ दी थी जिसका असर उनकी फिजीक पर दिखने लगा है। इसके लिए अब एक बार फिर शाहरुख ने काम शुरू करने से पहले अपनी फिजीक और डायट पर ध्यान देना शुरू कर दिया है जिससे ‘पठान’ के लिए वह सही लुक्स में आ सकें। शाहरुख ने अब जिम जाना भी शुरू कर दिया है।
अब हर साल पांच फिल्में बनाएंगे सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा के रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल ने अमीषा पटेल के साथ गदर- 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। सनी देओल ने कहा है कि वह अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह हर साल चार-पांच फिल्में करना चाहते हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-अब हर साल पांच फिल्में बनाएंगे सनी देओल
