मुरादाबाद : बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सोमवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए काला फीता बांधकर विरोध जताया। जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सोमवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए काला फीता बांधकर विरोध जताया। जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, मरीजों को परामर्श देने के सीमित अधिकार, पदों के मानकों में परिवर्तन की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है।
इसके विरोध में चार दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया गया है। आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध चलेगा। 9-16 तक दो घंटे कार्य बहिष्कार और 17 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें आवश्यक सेवा जैसे इमरजेंसी और पोस्टमार्टम बाधित नहीं रहेगा। लेकिन यदि सरकार ने 19 तक मांग पूरी नहीं की तो बीस दिसंबर से आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी ठप कर रही जाएगी।
विरोध जताकर प्रदर्शन करने वालों में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला मंत्री एसपी सिंह, पंकज पांडे, कुंदन सिंह, हिना रूमी, रामहित राज, पीपी सिंह चौहान, दौलत सिंह चौहान, राजेश पाठक, श्रीदास साहनी आदि शामिल रहे।
