बरेली: सचिन मौर्या हत्याकांड में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, बीते एक साल से चल रहा था गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते वर्ष जून में कटरा चांद खां के सचिन मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई कपिल मौर्या ने 6 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पांच लोगों को पुलिस ने 14 जून …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते वर्ष जून में कटरा चांद खां के सचिन मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई कपिल मौर्या ने 6 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पांच लोगों को पुलिस ने 14 जून को ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी संचित उर्फ गंठा फरार चल रहा था। मगर शुक्रवार को बारादरी पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी अन्य अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

आस-पास के जिलों में पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी संचित उर्फ गंठा उर्फ छोटा पंडित फरार चल रहा था। वह आस-पास के राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एक जगह जहां रह लेता वहां दोबारा नहीं जाता था। इसलिए पुलिस को उसे पकड़ने में कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। मगर रविवार को बारादरी पुलिस ने उसे आजाद नगर के भारत पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने 15 हजार का इनाम भी किया था घोषित
फरार चल रहे आरोपी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस ने अब उसे एक अदद तमंचा, और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो दिन पहले घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, राहगीरों ने जिला अस्पताल में कराया था भर्ती

संबंधित समाचार