हल्द्वानी: वीडियो बनाने से मना करने पर प्रधानाचार्य पर हमला, नौ माह बाद दर्ज हुई आरोपी अध्यापक पर रिपोर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानाचार्य पर उनके कक्ष में घुसकर हमला करने के आरोपी अध्यापक के खिलाफ नौ माह बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय ने प्रधानाचार्य को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के प्रधानाचार्य ने शिकायत की थी कि विगत 20 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानाचार्य पर उनके कक्ष में घुसकर हमला करने के आरोपी अध्यापक के खिलाफ नौ माह बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय ने प्रधानाचार्य को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के प्रधानाचार्य ने शिकायत की थी कि विगत 20 मार्च को समग्र शिक्षा से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण करने के लिए अध्यापक पुष्पेश सांगा कॉलेज आए थे। उन्हें सूचना से संबंधित सभी अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध करा दिये गये थे, लेकिन बिना आज्ञा के पुष्पेश सांगा प्रधानाचार्य कक्ष में घुस गए और वीडियो बनाने लगे।
आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मना किया तो पुष्पेश ने गालीगलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोप है कि पुष्पेश पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। बनभूलपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुष्पेश सांगा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और प्रधानाचार्य पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
