हल्द्वानी: पाइप के बंडल चुरा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खुली सड़क किनारे छोड़ गए बीएसएनएल के पाइप के बंडल चोर चुरा ले गए। इन बंडल की कीमत हजारों में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर में इन दिनों बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत पहले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। खुली सड़क किनारे छोड़ गए बीएसएनएल के पाइप के बंडल चोर चुरा ले गए। इन बंडल की कीमत हजारों में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर में इन दिनों बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत पहले डक्ट पीएलबी पाइप लाइन बिछाई जानी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी विक्की खान के पास इसका ठेका है।

ठेकेदार विक्की ने बताया कि बीती छह दिसंबर की रात उनके कर्मचारियों ने बड़ी मंडी के सामने दमकल विभाग के पास सड़क किनारे पाइप के बंडल रख गए थे, ताकि अगले दिन इन्हें बिछाया जा सके, लेकिन अगली सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पाइप के बंडल गायब थे।

ठेकेदार विक्की ने बताया कि मौके से दो बंडल गायब हैं, जिनकी कीमत 18 हजार रुपये से अधिक है। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

संबंधित समाचार