हल्द्वानी: चौपला चौराहे से ऊंचापुल, त्रिमूर्ति तक की नहर होगी कवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चौफला चौराहे से ऊंचापुल और त्रिमूर्ति तक सिंचाई विभाग की नहर की कवरिंग का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग को 70 करोड़ 74 लाख रुपये का बजट मिल गया है। नहर की कवरिंग के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मुख्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चौफला चौराहे से ऊंचापुल और त्रिमूर्ति तक सिंचाई विभाग की नहर की कवरिंग का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग को 70 करोड़ 74 लाख रुपये का बजट मिल गया है।

नहर की कवरिंग के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि चौपला चौराहा से ऊंचापुल होते हुए त्रिमूर्ति तक करीब 4.5 किलोमीटर सिंचाई विभाग की नहर की कवरिंग की जानी है। इसके लिए 70 करोड़ 74 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।

नहर कवरिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद नहर के ऊपर लोनिवि टू लेन सड़क का निर्माण कराएगा।

संबंधित समाचार