हल्द्वानी: दिसंबर में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है कोरोना, आंकडे़ चौकाने वाले
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही कोरोना मरीजों की रफ्तार में बढ़ोत्तरी हो रही है। नवंबर में जहां प्रतिदिन औसतन 1.10 मरीज मिले थे वहीं दिसंबर में अभी तक प्रतिदिन मरीजों के मिलने की औसत 2.85 है। कोरोना की बढ़ रही रफ्तार स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही कोरोना मरीजों की रफ्तार में बढ़ोत्तरी हो रही है। नवंबर में जहां प्रतिदिन औसतन 1.10 मरीज मिले थे वहीं दिसंबर में अभी तक प्रतिदिन मरीजों के मिलने की औसत 2.85 है। कोरोना की बढ़ रही रफ्तार स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
नवंबर में नैनीताल जिले में कोरोना के कुल 34 मामले मिले थे। दिवाली और शादियों का सीजन होने के बाद भी नवंबर में कोरोना के मामलों में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई और एक दिन में औसतन 1.10 मरीज सामने आ रहे थे। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को भी धीमा कर रखा था। लोग भी लापरवाह हो गए जिस वजह से वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी कमी आई। लोग बेवजह घर से बाहर निकलने लगे और कोविड नियमों का पालन भी नहीं कर रहे थे। इधर दिसंबर की शुरूआत के साथ ही कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी हो गई। दिसंबर में अभी तक सात दिनों में कोविड के 20 मरीज आ चुके हैं। उत्तराखंड में नैनीताल जिला देहरादून के बाद कोविड के मामलों में दूसरा संक्रमित जिला बनता जा रहा है।
एक्टिव केसों की संख्या बढ़ी
एक माह में ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। एक माह पहले जिले में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 10 थी जो अब बढ़कर 65 हो गई है। पिछले एक माह में कोविड के दो मरीजों ने भी दम तोड़ा है।
कुछ दिनों से कोविड के मामलों में रफ्तार बढ़ाई गई है। साथ ही कोरोना जांचें भी बढ़ा दी गई हैं। लोग कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें।- डा. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल
