बरेली: कई जगह अस्पताल चला रहे थे ‘अपना’ हॉपस्टिल के डॉक्टर
बरेली, अमृत विचार। अपना हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर चलाने वाले फर्जी डाक्टर अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गए। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कर भूल गई। न तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा और न ही न ही कोई टीम बनाई है। जांच में पता चला है कि बीएचएमएस महिला डाक्टर सुभाषनगर …
बरेली, अमृत विचार। अपना हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर चलाने वाले फर्जी डाक्टर अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गए। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कर भूल गई। न तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा और न ही न ही कोई टीम बनाई है। जांच में पता चला है कि बीएचएमएस महिला डाक्टर सुभाषनगर के खन्ना बिल्डिंग के पास भी खुद का क्लीनिक चलाती है। बाकी डाक्टर भी अन्य क्लीनिकों पर बैठते थे।
कर्मचारी नगर गली नंबर 3 के मंशा देवी मंदिर के पास रहने वाले सूर्य कुमार अग्निहोत्री की शिकायत पर पुलिस ने डाक्टर शैलेंद्र पांडेय, डाक्टर आशीष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि डाक्टर के पैनल में एक होम्योपैथी महिला भी बैठती है जो खुद को स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती है। इसके साथ ही वह डिलीवरी भी करती है। इस महिला डाक्टर को लगभग दो साल पहले पुलिस और सीएमओ की टीम ने क्लीनिक पर ऑपरेशन करते पकड़ा था।
जांच के बाद बाद टीम ने उन्हें छोड़ दिया और कार्रवाई नहीं की। इसके चलते डाक्टर का सुभाषनगर के खन्ना बिल्डिंग के पास खोला क्लीनिक आज भी चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करना भूल गई। बताया जाता है कि आरोपी डाक्टरों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए हैं। इससे उनकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई टीम नहीं बनाई है।
सुभाषनगर के लोगों ने बताया कि आरोपी महिला डाक्टर की बीडीए में भी सेटिंग है। इसके चलते उसकी बिल्डिंग को तोड़ने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि इस महिला डाक्टर ने अलग-अलग नामों से कई अस्पताल खोले थे।
