रायबरेली: टक्कर के बाद रोडवेज बस खंती में पलटी, कई लोग हुए घायल
रायबरेली। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर अटौरा स्थित सकलनारायण इण्टर कॉलेज के पास सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ के निकट बुधवार की शाम एक स्कूली वैन से हल्की टक्कर होने के बाद रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बस पर सवार यात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो …
रायबरेली। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर अटौरा स्थित सकलनारायण इण्टर कॉलेज के पास सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ के निकट बुधवार की शाम एक स्कूली वैन से हल्की टक्कर होने के बाद रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बस पर सवार यात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची अटौरा चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस घटना में वैन पर सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए।
बुधवार की शाम करीब 3 बजे केलौली स्थित एसजेएस स्कूल की एक वैन छुट्टी के बाद बच्चों को सुल्तानपुर खेड़ा गांव उनके घर छोड़ने जा रही थी। अटौरा स्थित सकलनारायण इण्टर कॉलेज के पास जैसे ही वैन सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ की ओर मुड़ने लगी, सामने से आ रही विकास नगर डिपो की बस (यूपी35टी7166) से वैन को हल्की टक्कर लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार 60 यात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को अटौरा चौकी पुलिस ने इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वैन पर सवार सभी 13 बच्चे बाल बाल बच गए।
रायबरेली: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को दी सिलाई मशीन
लगातार चौथे वर्ष माता स्व. छाया देवी की पुण्यतिथि पर मातृ छाया फाउंडेशन के प्रबन्धक भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने बालिका सम्मान समारोह व नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस दौरान इण्टर व हाई स्कूल पास छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को दी सिलाई मशीन
