हल्द्वानी: आचार संहिता से पहले होगा अतिक्रमण साफ
हल्द्वानी, अमृत विचार। आचार संहिता से पहले नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान शुरू करेगी। नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग की टीम से रिपोर्ट तलब की है। बाजारों से लेकर हाइवे और प्रमुख सड़कों के किनारे स्थाई व अस्थाई अवैध कब्जों पर नकेल कसने का दावा किया गया है। महानगर में बाजारों से लेकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आचार संहिता से पहले नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान शुरू करेगी। नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग की टीम से रिपोर्ट तलब की है। बाजारों से लेकर हाइवे और प्रमुख सड़कों के किनारे स्थाई व अस्थाई अवैध कब्जों पर नकेल कसने का दावा किया गया है।
महानगर में बाजारों से लेकर हाइवे के किनारे तक अतिक्रमण से लोग परेशान है। फुटपाथ पर भी कब्जे हो चुके हैं। रेहड़ी व फड़ वालों के साथ ही दुकानों का सामान भी फुटपाथ पर आने लगा है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण वर्कशॉप लाइन में देखने को मिलता है। यहां फुटपाथ ही नहीं सड़कों पर भी अतिक्रमण बना रहता है।
इसके साथ ही बाजार में भी अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना तक दूभर हो जाता है। हाइवे के किनारे भी फुटपाथों पर लोगों ने दुकानें सजा लीं हैं। लगातार बढ़ती इन शिकायतों पर अमल करने के लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि संपत्ति विभाग सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। जहां ज्यादा असुविधा और लंबे समय से अतिक्रमण चल रहा है, वहां से कार्रवाई की शुरुआत की जाएगी।
