बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत, सूचना पर परिवार में कोहराम
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी इलाके में बुधवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मिट्टी लेकर भट्टे पर जा …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी इलाके में बुधवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
मिट्टी लेकर भट्टे पर जा रहा था ट्रैक्टर
दरअसल, बिथरी के गोपाल नगरिया अनूप गांव के रहने वाले जगतपाल बुधवार शाम मिट्टी लेकर भट्टे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनके ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें जगतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। मगर उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल जगतपाल का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
जगतपाल के दो छोटे बच्चे भी है
जगतपाल के परिजनों ने बताया कि जगतपाल की करीब नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। जिसमें बड़ा बच्चा करीब 8 साल है। जबकि छोटा करीब 6 साल है। परिजनों को जब जगतपाल की मौत की सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े-
बरेली: पारदर्शी पर्दे के पीछे से चली थी गोली, पुलिस का शक कहीं जानबूझकर तो नहीं लगाया गया निशाना
