हल्द्वानी: 15 से रोडवेज संविदा कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड रोडवेज संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक गुरुवार को हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित कार्यालय में हुई। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने या समान काम समान वेतन दिए जाने की मांग के संबंध में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन और शासन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड रोडवेज संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक गुरुवार को हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित कार्यालय में हुई। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने या समान काम समान वेतन दिए जाने की मांग के संबंध में चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन और शासन को बार-बार मांग से अवगत कराने, मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। संगठन के महामंत्री गोकुल सिंह ने बताया अगर मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो प्रदेश में सभी संविदा एवं विशेष श्रेणी चालक और परिचालक 15 दिसम्बर की मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में संरक्षक डीडी शर्मा, अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश पाण्डे, वीरेन्द्र सिंगवाल, हिमांशु उपाध्याय, केदार जोशी, रवि पालीवाल आदि मौजूद रहे।
