हल्द्वानी: असहायों को ठंड से बचाने के लिए आगे आया सारथी परिवार, बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से कंबल रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करायल चतुर सिंह गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और संस्थाध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने समाज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से कंबल रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करायल चतुर सिंह गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और संस्थाध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने समाज से सक्षम लोगों से गरीबों के हित में बढ़चढ़कर आगे आने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने सारथी परिवार के प्रयासों की सराहना की।

संस्था के संयोजक नवीन पंत ने बताया कि आगे भी गरीबों के कल्याण के लिए सारथी परिवार की मुहिम जारी रहेगी। कंबल पाने वाले लोगों में रमसा,अमर राम,चंदन राम,तारा देवी,रामलाल, उम्मेद राम,दीवान राम,शंकर राम,सुनीता देवी,दीवान राम,बचुली देवी,प्रताप राम,शिव राम,हरीश राम,मोहन,पप्पू,परमेश्वरी रहे।

इस मौके पर पार्षद चंद्रशेखर कांडपाल, आनंद आर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मेहरा, महामंत्री मदन मोहन जोशी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी, समन्वयक दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी,आनंद आर्य, सलाहकार जाकिर हुसैन, युवा महानगर अध्यक्ष केतन जायसवाल, उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भसीन, प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ सुषमा सिंह, बीडी शर्मा, गिरिश चंद्र लोहनी, हितेश पांडे, विशाल गुप्ता, विवेक आदि रहे।

संबंधित समाचार