हल्द्वानी: लोन दिलाने के नाम पर ठगा, फिर बुरी तरह पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से 28 हजार रुपये की ठगी की गई। महिला ने आरोपी के दफ्तर में जाकर जब अपना रुपया वापस मांगा तो उसे बुरी तरह पीटा गया। घायल महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। गैस गोदाम रोड पर कोहली कालोनी निवासी निशा चौहान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से 28 हजार रुपये की ठगी की गई। महिला ने आरोपी के दफ्तर में जाकर जब अपना रुपया वापस मांगा तो उसे बुरी तरह पीटा गया। घायल महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।

गैस गोदाम रोड पर कोहली कालोनी निवासी निशा चौहान का कहना है कि कोरोना काल की वजह से वे खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही हैं। करीब चार महीने पहले आरके टैंट हाउस परिसर में स्थित एक माइक्रो फाइनेंस के एक कर्मचारी महेंद्र पाल ने उनसे मुलाकात की। निशा के अनुसार महेंद्र ने उसे सवा लाख रुपये के लोन का भरोसा दिलाते हुए उससे मार्जिन मनी के नाम पर 28 हजार रुपये मांगे। पहले 20 हजार रुपये दिए गए, तीन दिन में उसे लोन कराने का भरोसा दिया गया।

आरोप है कि महेंद्र ने फोन भी उठाना बंद कर दिया। बाद में आठ हजार रुपये और देने के बाद ही लोन मिलने की बात कही। निशा का आरोप है कि शुक्रवार को वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में गई और शाखा प्रबंधक से अपने ऋण के बारे में पूछा तो उसने लोन होल्ड होने की बात कही। इसी बीच महेंद्र भी वहां आ गया और निशा को जमकर पीटा। निशा ने आरटीओ चौकी में जाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता