हल्द्वानी: सरकारी कार्यालयों और थाना-चौकियों के बाहर शिकायती पेटी लगाने का निर्णय
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की मासिक बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान के आवास पर हुई। बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी शहर के सरकारी कार्यालयों, थाना, चौकियों और मुख्य चौराहों पर संगठन द्वारा समस्याओं के समाधान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की मासिक बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान के आवास पर हुई। बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी शहर के सरकारी कार्यालयों, थाना, चौकियों और मुख्य चौराहों पर संगठन द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए पेटियां लगाई जाएंगी, जिसमें जनता शिकायती पत्र डालेगी, जिसका समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशि गुप्ता ने कहा कि विगत कुछ माह से बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों पर पुलिस की पकड़ धीमी पड़ती जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि नए साल में संगठन की ओर से सदस्य जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कौर, जिला कोषाध्यक्ष चिराग गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय कश्यप, दीपा पांडे, रिंकी कश्यप आदि रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय कश्यप ने किया।
