खटीमा: नखाताल व उत्तरी बनबसा में हाथी झुंड के विचरण से अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के खटीमा वन रेंज के अंर्तगत नखाताल व उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 8 में हाथी झुंडों के जमावड़े से वन कर्मी अलर्ट मोड में हैं। उक्त हाथी कारीडोर से होकर हाथी झुंड नेपाल को जाते हैं, लेकिन दोनों ओर कुछ हिस्सों में आबादी के चलते विचरण प्रभावित होने से अधिक समय …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के खटीमा वन रेंज के अंर्तगत नखाताल व उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 8 में हाथी झुंडों के जमावड़े से वन कर्मी अलर्ट मोड में हैं। उक्त हाथी कारीडोर से होकर हाथी झुंड नेपाल को जाते हैं, लेकिन दोनों ओर कुछ हिस्सों में आबादी के चलते विचरण प्रभावित होने से अधिक समय तक विचरण सामने आ रहा हैं। रेंजर ने उक्त जंगल से सटे गांवों के लोगों से जंगल में अधिक अंदर जाने से बचने की हिदायत दी है।

बता दें कि खटीमा वन रेंज के नखाताल जंगल से होकर हाथी झुंड पारंपरिक नेपाल की ओर विचरण करते हैं, लेकिन कुछ वर्षों से दोनों ओर कुछ हिस्सों में आबादी से हाथी झुंड नेपाल बार्डर के जंगल में विचरण कर वापस लौट रहे हैं। साथ ही खटीमा रेंज के नखाताल व उत्तरी बनबसा कक्ष-8 में अधिक समय तक विचरण से झुंडों के आबादी में आने का खतरा बन रहा है।

इधर, खटीमा वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नेपाल से सटे नखाताल में 4-5 हाथी का झुंड व उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 8 में 12-14 हाथी का झुंड विचरण कर रहा है। हाथी झुंडों के विचरण में निगाह रखी जा रही है। वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है। उक्त हिस्से से सटे चकरपुर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को जंगल में अधिक अंदर तक न जाने व सर्तक रहने करने को कहा है। इधर, वन विभाग की टीम गश्त में जुटी रही।

संबंधित समाचार